जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत तेवर ओवर ब्रिज के ऊपर हाईवे रोड़ में तेज रफ्तार कार ने वृद्ध को कुचल दिया। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के मुताबिक रमेश कुमार पाठक 58 वर्ष निवासी ग्राम तेवर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह किसानी का काम करता है उसके पिता राजाराम पाठक सुबह लगभग 5 बजे घूमने के लिये निकले थे.
सुबह लगभग 6-30 बजे तेवर ब्रिज के ऊपर पिता राजाराम पाठक का को कार क्रमांक एमपी 04 वाई ए 1634 के चालक द्वारा तेज गति लापरवाही से चलाते हुये टक्कर मार दी। हादसे में पिता राजाराम पाठक 75 वर्ष की मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर गोविन्द विश्वकर्मा 25 वर्ष निवासी हाउस नम्बर 25 सेमराकला थाना अशोकागार्डन भोपाल केा गिरफ्तार कर लिया है
