तेंदूपत्ता श्रमिकों का भुगतान अटका,फड़ मुंशियों ने भुगतान की लगाई गुहार

सिंगरौली। बरगवां वन परिक्षेत्र की गोरवानी वन समिति के अंतर्गत सिंदूरी, झरिया, जल्फाडोल और अन्य फड़ों के करीब 1200 श्रमिकों को तेंदूपत्ता संग्रहण का भुगतान नहीं मिल पाया है। ठेकेदार और खरीदार ने 8.5 लाख तेंदूपत्ता मानक गड्डियों का क्रय करने से इंकार कर दिया। फड़ मुंशियों का कहना है कि 20 मई को खरीदार ने पत्ता लेने से मना कर दिया, जबकि पत्तियां मानक के अनुसार थीं। फड़ मुंशियों ने कलेक्टर और वन मंडलाधिकारी को शिकायत देकर न्याय की मांग की और खरीदार व ठेकेदार पर कानूनी कार्रवाई की अपील की है।

Next Post

यह तानाशाही और बुलडोजर की सरकार

Thu Jun 19 , 2025
खंडवा। मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बुधवार को खंडवा पहुंचे और सर्किट हाउस में मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने हाल ही में खंडवा में हुई प्रदेश की सबसे बड़ी बुलडोजर कार्रवाई को तानाशाही करार देते हुए सरकार को बुलडोजर […]

You May Like