दहेज में 20 लाख, घर, कार की डिमांड, नवविवाहिता को रखते थे भूखा, घर से निकाला

जबलपुर: अधारताल निवासी एक नवविवाहिता को दहेज लोभियों ने बीस लाख रूपए नगद और घर, कार की डिमांड कर प्रताडि़त करते हुए उसे धमकाते हुए भूखा प्यासा रखते थे मांग पूरी न होने पर अब उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर पति, सास, ससुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक प्रियंका यादव मिश्रा, 29 वर्ष, निवासी पुष्पक नगर अधारताल, ने शिकायत में बताया कि उसका विवाह विदित मिश्रा से हुआ था।

शादी के बाद से वह अपने ससुराल उखरी रोड, मधुवन कॉलोनी में रह रही थीं। शादी में उसके माता-पिता ने 5 लाख रुपये नकद, 15 तोला सोना, अन्य ग़ृहस्थी का सामान दिया था। इसके बाद भी 20 लाख रुपये नकद, एक घर और काली स्कॉर्पियो कार की मांग कर पति विदित मिश्रा, सास मीना, ससुर विजय मिश्रा उसे प्रताडि़त करने लगे। मांग पूरी न होने उसे प्रताडि़त कर भूखा प्यासा रखकर प्रताडऩा देने लगे। अब उसे घर से निकाल दिया है।

Next Post

इंदौर मेट्रो का पूरा सेक्शन इसी साल के अंत तक प्रारंभ होगा

Mon Jul 28 , 2025
इंदौर: इंदौर में मेट्रो ट्रेन की सेवाएं शुरू हो चुकी हैं. सरकार का लक्ष्य है कि इंदौर मेट्रो का पूरा सेक्शन, जो सुपर कॉरीडोर से मालवीय नगर चौराहा (रेडिसन चौराहा) तक इसी साल के अंत तक प्रारंभ हो जाए. इससे इंदौर शहरवासियों को पूर्ण मेट्रो ट्रेन सुविधा मिल सकेगी.यह बात […]

You May Like