जबलपुर: कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा अपने प्रवचन के दौरान भगवान श्री चित्रगुप्त पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करने और धार्मिक भावनाओं आहत करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गई है। साथ ही मामले की जांच के बाद एफआईआर दर्ज करने की मांग की हैं।
शिकायकर्ता चमन श्रीवास्तव निवासी केन्ट सदर ने बताया कि पंडित प्रदीप मिश्रा निवासी सिहोर मध्यप्रदेश, कुबरेश्वर धाम के सस्थापंक एवं रूद्राक्ष के वाले बाबा के रूप में जाने जाते हैं। महाराष्ट्र में किसी बीड नामक स्थान पर शिवपुराण की कथा के दौरान उन्होंने अपने प्रवचन के दौरान भगवान श्री चित्रगुप्त के संबंध में अभद्र और अमर्यादित, निंदनीय व अपमानजनक एवं बहुत बडे हिन्दू वर्ग की विशेषकर कायस्थ समाज की धार्मिक भावनाओं आहत करने का आरोप लगाया है।
