सतना: सूचना के आधार पर दबिश देने वाली पुलिस टीम भी उस वक्त हैरान रह गई जब घर की बगिया में गांजे के पेड़ लहलहाते नजर आए. लगभग साढ़े 6 फीट लंबे गांजे के 15 पेड़ का वजन 12 किलो निकला. जिससकी कीमत डेढ़ लाख रु आंकी गई.चित्रकूट थाना प्रभारी डी आर शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्रााम भगड़ा पहुंचकर दबिश दी. गांव के निवासी धनराज पटेल पिता बंशगोपाल उम्र 26 वर्ष के घर की जांच करने पर पहले तो सब कुछ सामान्य नजर आया.
लेकिन जब पुलिस टीम ने घर में लगी बगिया पर बारीकी से नजर डाली तो वहां पर गांजे के पेड़ लहलहाते नजर आए. जिसे देखते हुए पुलिस टीम ने बगिया की घेराबंदी कर वहां पर लगे गांजे के सारे पेड़ उखाडऩे शुरू कर दिए. लगभग साढ़े 6 फीट की लंबाई के कुल 15 गांजे के पेड़ पाए गए. जिनका वजन 12 किलो 450 ग्राम पाया गया. जब्त गांजे के 13 पेड़ की कुल कीमत डेढ़ लाख के आस पास आंकी गई. जिसे देखते हुए आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करतते हुए सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया.
