
भोपाल। आज भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नवाचार अपनाते हुए परंपरागत भाषणों के स्थान पर भक्ति संगीत और भजनों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। यह आयोजन मप्र कांग्रेस कार्यालय, शिवाजी नगर स्थित राजीव गांधी सभागार में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मप्र कांग्रेस कमेटी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के कलाकारों ने भावपूर्ण भजनों एवं भक्ति संगीत की प्रस्तुति देकर उनके योगदान का स्मरण किया।
इस अवसर पर मप्र कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, प्रकोष्ठ एवं विभाग प्रभारी महेंद्र चौहान, संगठन महामंत्री डॉ. संजय कामले, वरिष्ठ नेता जे.पी. धनोपिया, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल, किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान, वरिष्ठ नेता अरुण श्रीवास्तव, भोपाल शहर जिला अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्रीमती अनोखी पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
