मुरैना में चंबल खतरे के निशान से काफी ऊपर 139.2 मीटर पहुंचा, कई गांव का संपर्क मुख्यमार्ग से टूटा

मुरैना: लगातार बारिश के कारण चंबल नदी का जलस्तर बीती रात 137.20 मीटर था, लेकिन आज रविवार 24 अगस्त को दोपहर में यह बढ़कर 139.2 मीटर तक पहुंच गया है। खतरे का निशान 138 मीटर पर है, अर्थात नदी इस समय खतरे के निशान से बहुत ज्यादा ऊपर बह रही है।

राजस्थान के नौनेरा सिंध बैराज से 1 लाख 26 हजार क्यूसेक और कोटा बैराज से 14 हजार 680 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके अलावा पार्वती नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.

राहत दल अलर्ट मोड पर हैं। होमगार्ड और एनडीआरएफ की टीमें एक्टिव मोड पर हैं। प्रशासन का कहना है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। पूरी सतर्कता बरती जा रही है। लोगों को बचाने के लिए नदी किनारे के गांव खाली कराए जा रहे हैं।

Next Post

बारिश से जलभराव पर हिदरदेपुर वासियों का आक्रोश, मार्ग पर जाम की स्थिति

Sun Aug 24 , 2025
दमोह: शहर के आसपास बारिश से कीचड़ और जलभराव की समस्या को लेकर हिदरदेपुर के लोगों ने रविवार को सागर नाका चौकी स्थित मार्ग पर जाम जैसी स्थिति बना दी. सूचना मिलते ही सागर नाका चौकी पुलिस, जनपद पंचायत सीईओ हलधर प्रसाद मिश्रा, तहसीलदार रॉबिन जैन, रघुनंदन चतुर्वेदी, तहसीलदार आशुतोष […]

You May Like