बारिश से जलभराव पर हिदरदेपुर वासियों का आक्रोश, मार्ग पर जाम की स्थिति

दमोह: शहर के आसपास बारिश से कीचड़ और जलभराव की समस्या को लेकर हिदरदेपुर के लोगों ने रविवार को सागर नाका चौकी स्थित मार्ग पर जाम जैसी स्थिति बना दी. सूचना मिलते ही सागर नाका चौकी पुलिस, जनपद पंचायत सीईओ हलधर प्रसाद मिश्रा, तहसीलदार रॉबिन जैन, रघुनंदन चतुर्वेदी, तहसीलदार आशुतोष गुप्ता, चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी, आरआई अभिषेक जैन, सरपंच श्री खटीक और सचिव श्री जैन मौके पर पहुंचे.

अधिकारियों ने हिदरदेपुर वासियों को आश्वासन दिया कि हालात का जायजा लिया जा रहा है और समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद ही जाम को खोला गया. स्थानीय प्रशासन ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जलभराव और कीचड़ की समस्या पर शीघ्र कार्यवाही की जाएगी.

Next Post

दमोह पुलिस ने इंदौर से नाबालिग को किया बरामद

Sun Aug 24 , 2025
दमोह: गैसाबाद पुलिस ने थाना प्रभारी प्रीति पांडे के नेतृत्व में एक बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर सेल की तकनीकी मदद से टीम ने हिनोताकला निवासी नाबालिग बच्ची को इंदौर से सुरक्षित बरामद किया। इस कार्रवाई में महिला आरक्षक अनुपमा पांडे, भूपेंद्र पटैल और हर्ष पटैल की अहम भूमिका […]

You May Like