बैंड प्रतियोगिता में दि ऑक्सफोर्ड स्कूल का शानदार प्रदर्शन

सीहोर. स्थानीय दि ऑक्सफोर्ड हा.से. स्कूल के ब्रास बैंड दल ने भोपाल में आयोजित संभागीय बैंड प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया . लोक शिक्षण , भोपाल संभाग मप्र द्वारा शास. नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल भोपाल में आयोजित भोपाल संभाग स्तरीय बैंड प्रतियोगिता 2025 में दि ऑक्सफोर्ड हासे स्कूल ब्रास बैंड दल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया. बैंड प्रशिक्षक सुनील अहिरवार के कुशल मार्गदर्शन एवं विद्यार्थियों के अथक परिश्रम से यह उपलब्धि संभव हो सकी. इस उपलब्धि पर संस्था अध्यक्ष एड. जॉली कुरियन, प्राचार्या डॉ. बीना जे. कुरियन, जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर तथा संकुल प्राचार्या नीना सिंह ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं स्टाफ ने भी विद्यार्थियों की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया और हार्दिक शुभकामनाएं दीं.

 

Next Post

स्टेशन की पार्किंग में खड़ी बाइक में तोड़फोड़

Wed Oct 29 , 2025
ग्वालियर: रेलवे स्टेशन की प्लेटफॉर्म संख्या 4 पर स्थित पार्किंग में एक यात्री की बाइक में तोड़फोड़ कर दी गई । यात्री जब दो दिन बाद वापस आया तो उसकी बाइक का मास्क, मडगार्ड और हेडलाइट टूटी हुई मिली। शिकायत करने पर पार्किंग स्टाफ ने मामले को टालमटोल करते हुए […]

You May Like