पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाकर संगठन को नई ऊर्जा देता है और पार्टी की नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यशाला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह तथा प्रशिक्षण प्रभारी के.सी. पटेल ने भी मार्गदर्शन दिया।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, प्रदेश मंत्री राजेन्द्र सिंह राजपूत, संभाग प्रभारी विजय दुबे और अभय प्रताप सिंह यादव मंचासीन रहे. नेताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना इस महाअभियान का उद्देश्य है। कार्यशाला में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Next Post

संगठन की ताकत से बना प्रदेश देश का मॉडल, आगामी चुनावों को लेकर भाजपा ने कसी कमर: सीएम डॉ यादव

Thu Feb 19 , 2026
भोपाल:प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों को संबोधित करने के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि पार्टी हमारा राज्य आज देश में एक सफल मॉडल के रूप में पहचाना जाता है। संगठन की मजबूत संरचना और कार्यकर्ताओं की निरंतर सक्रियता के कारण निकाय, नगर पालिका, […]

You May Like