अल-सीसी ने ट्रम्प को मिस्र आने का दिया निमंत्रण

काहिरा, 08 अक्टूबर (वार्ता) मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने गाजा में युद्ध समाप्त करने के संभावित समझौते पर हस्ताक्षर समारोह में हिस्सा लेने के लिये अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को मिस्र आने का निमंत्रण दिया है। इजिप्ट टुडे ने यह जानकारी बुधवार को दी।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति सीसी ने यह पहल ऐसे समय की है जब मिस्र सोमवार से हमास और इजरायल के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडलों के बीच गहन वार्ता की मेजबानी कर रहा है जिसका उद्देश्य राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा प्रस्तावित शांति योजना के तहत गाजा में युद्ध को समाप्त करना है।

श्री ट्रम्प के दामाद जेरेड कुशनर और अमेरिका के मध्य पूर्व दूत स्टीव विटकॉफ बुधवार को वार्ता में शामिल हुए। मिस्र के जनरल इंटेलिजेंस सर्विसेज के प्रमुख मेजर जनरल हसन रशद और उनके तुर्की समकक्ष इब्राहिम कालिन, कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी इस वार्ता का हिस्सा होंगे।

बुधवार को पुलिस अकादमी में एक स्नातक समारोह में श्री सिसी ने ” श्री ट्रम्प के “वर्तमान दौर की वार्ता में युद्ध समाप्ति करने के वास्तविक दृढ़ संकल्प” के प्रति गहरा सम्मान एवं प्रशंसा व्यक्त की।

राष्ट्रपति सिसी ने राष्ट्रपति ट्रम्प को संबोधित करते हुए कहा, “यह सचमुच अद्भुत होगा अगर संंबंधित पक्षों के बीच कोई समझौता हो जाए और आप उस पर हस्ताक्षर के समय उपस्थित रहें। मैं आपको आमंत्रित करता हूं।”

श्री सिसी ने इस बात पर बल दिया कि गाजा में युद्ध को समाप्त करने और कैदियों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए लाल सागर के शहर शर्म अल-शेख में मिस्र, कतर, इजरायल, हमास और अमेरिका के प्रतिनिधिमंडलों की उपस्थिति में बातचीत चल रही है जिसमें राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा भेजे गए बहुत महत्वपूर्ण दूत भी शामिल हैं।

 

 

Next Post

जैन मिलन शाखा चेतकपुरी ने मनाया आचार्यश्री का जन्मोत्सव

Wed Oct 8 , 2025
ग्वालियर। शरद पूर्णिमा पर आचार्य श्री विद्यासागर महाराज एवं आचार्य श्री समयसागर महाराज का जन्मोत्सव जैन मिलन पार्श्वनाथ शाखा चेतकपुरी द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शाखा के सदस्यों ने कैंसर हॉस्पिटल में 400 से अधिक कैंसर मरीजों और उनके परिजनों को खीर का वितरण […]

You May Like

मनोरंजन