जैन मिलन शाखा चेतकपुरी ने मनाया आचार्यश्री का जन्मोत्सव

ग्वालियर। शरद पूर्णिमा पर आचार्य श्री विद्यासागर महाराज एवं आचार्य श्री समयसागर महाराज का जन्मोत्सव जैन मिलन पार्श्वनाथ शाखा चेतकपुरी द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शाखा के सदस्यों ने कैंसर हॉस्पिटल में 400 से अधिक कैंसर मरीजों और उनके परिजनों को खीर का वितरण किया। उपस्थितजनों ने गुरु चरणों में श्रद्धा व्यक्त की।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेंद्र जैन, क्षेत्रीय मंत्री कमलेश जैन, संस्थापक अध्यक्ष पी. सी. जैन, शाखा अध्यक्ष राजीव जैन, कोषाध्यक्ष अभिनन्दन जैन, उपाध्यक्ष आशीष जैन, राजेश जैन (संगठन मंत्री), आदित्य जैन, प्रकाश जैन, निखिल जैन, मुकेश जैन तथा महिला शाखा अध्यक्ष शिल्पा जैन, बीना जैन और शालिनी जैन विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

Next Post

रेड रन मिनी मैराथन : एड्स और नशीली दवाओं के खिलाफ जागरूकता के लिए दौड़े युवा

Wed Oct 8 , 2025
ग्वालियर। मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं राष्ट्रीय सेवा योजना मप्र की संयुक्त व्यवस्था में जीवाजी विश्वविद्यालय रासेयो प्रकोष्ठ एवं माधव महाविद्यालय की संयुक्त व्यवस्था में विश्वविद्यालय स्तरीय रेड रन मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन आज किया गया । मिनी मैराथन में 187 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। युवाओं को सम्बोधित […]

You May Like