शिवपुरी में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

शिवपुरी: मे एक 35 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली पुलिस ने मृतक की पहचान रातौर गांव निवासी रंजीत परिहार के रूप में की। मृतक अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गया है। रातौर रेलवे अंडरपास के पास रेलवे पटरी पर एक व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव के टुकड़ों को एकत्र कर मोर्चरी भिजवाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक रंजीत परिहार पिछले तीन दिनों से अत्यधिक शराब का सेवन कर रहा था। परिजनों द्वारा टोके जाने पर वह घर से निकल गया था। सुबह पुलिस ने परिजनों को उसकी मौत की सूचना दी।

Next Post

टेम्पों से 11 लाख की ज्वेलरी चोरी

Mon Jan 12 , 2026
ग्वालियर:एक किसान का बैग काटकर चोर 11 लाख रूपये के जेवर ले गये। घटना झांसी रोड़ थाना इलाके के चेतकपुरी की है। पीडि़त ने पहले अपने स्तर पर तलाश की। इसके बाद पुलिस को खबर दी। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस घटनास्थल के […]

You May Like