नेताजी की गाड़ी में लगी थी काली फिल्म, यातायात पुलिस ने हटवाई

सिंगरौली: एसपी दफ्तर परिसर में शनिवार की दोपहर के समय एक भाजपा का झंडा लगाकर काली स्कॉर्पियो खड़ी थी जहां स्कॉर्पियो में काली फिल्म लगी थी। उक्त वाहन में काली फिल्म देख यातायात कर्मियों का पारा चढ़ गया और तत्काल काली फिल्म हटा दिए गये। इस दौरान भाजपा से जुड़े नेताओं के अकल भी ठिकाने लग गई।

दरअसल हुआ यू था कि एसपी दफ्तर परिसर में एक भाजपा कार्यकर्ता की स्कॉर्पियो वहां यूपी 64 एएन 8100 खड़ी थी। वाहन में भाजपा का झंडा लगा हुआ था। साथ ही काली फिल्म लगी थी। जिसे देख यातायात कर्मियों ने एसपी के निर्देश पर स्कॉर्पियो वाहन में लाकर लगा दिये गए। इसके बाद काली फिल्म निकाले इस दौरान भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता भी काली फिल्म हटते देख हक्का-बक्का रह गए। वही यातायात पुलिस ने उक्त वाहन पर जुर्माना भी ठोका है।

Next Post

केंद्रीय बजट मध्य पर्गीय परिवार को राहत देने वालाः प्रसाद

Sun Mar 23 , 2025
भाजपा के केंद्रीय एवं राजकीय बजट पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री इंदौर: भारतीय जनता पार्टी इंदौर द्वारा विकास की तेज रफ्तार कार्यक्रम के तहत केंद्रीय एवं राजकीय बजट पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में पटना साहिब से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री […]

You May Like