
भोपाल।शासकीय सरोजिनी नायडू कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय भोपाल में संविधान दिवस के अवसर पर महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग के सचिव डॉ सुरेश तोमर निशांत उपाध्याय और महिमा द्वारा संचालित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ दीप्ति श्रीवास्तव मुख्य अतिथि डॉ सुरेश तोमर और वरिष्ठ प्राध्यापकों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। स्वागत उद्बोधन में डॉ दीप्ति श्रीवास्तव ने कहा कि संवैधानिक प्रावधान होने के बावजूद आज भी कई महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न संवैधानिक संस्थाएं महिलाओं को उनके अधिकार प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं किंतु जागरूकता के अभाव के कारण महिलाएं इनका पूरा लाभ नहीं ले पातीं।
संवाद सत्र में छात्राओं ने पितृसत्तात्मक व्यवस्था और महिलाओं से संबंधित सामाजिक मुद्दों पर प्रश्न पूछे। मुख्य अतिथि और निशांत उपाध्याय ने सभी प्रश्नों का विस्तारपूर्वक समाधान किया। कार्यक्रम ने छात्राओं में अधिकारों के प्रति जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
