कीटनाशक मशीन के चपेट में आया किसान, मौत

भोपाल। गोविंदपुरा थाना इलाके में एक किसान की कीटनाशक मशीन के चपेट में आ जाने से मौत हो गई. पुलिस ने शव का पीएम कराते हुए परिजनों को सौंप दिया. मर्ग कायम कर पुलिस जांच में जुटी है.

मिली जानकारी के मुताबिक किसान शैतान सिंह पाल (52) बागमुंगालिया में रहते थे. वह खेती किसानी करते थे. शुक्रवार को शैतान सिंह ने अपने खेत में गेहूं की खड़ी फसल पर कीट नाशक दवा के छिड़काव के लिए ट्रैक्टर मशीन बुलाई थी. मशीन को अन्य खेत के रास्ते से अपने खेत तक ले जाने के लिए अड़चन वाली जगह को जब शैतान सिंह ठीक कर रहे थे. इस दौरान कीटनाशक मशीन पलट गई और शैतान सिंह उसकी चपेट में आ गए. मौके पर मौजूद उनके परिजनों और अन्य लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान शैतान सिंह की मौत हो गई. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची गोविंदपुरा थाना पुलिस ने शव का पीएम कराया. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

तालाबंदी के डऱ से 9 बडे बकायादारों ने मौके पर जमा किया टैक्स, 2 पर तालाबंदी

Sat Jan 24 , 2026
रीवा। नगर निगम द्वारा संपत्तिकर वसूली को लेकर प्रभावी एवं निर्णायक कदम उठाए जा रहे हैं. नगर निगम रीवा की राजस्व टीम द्वारा बड़े संपत्तिकर बकायादारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए कुर्की/ तालाबंदी अभियान निरंतर जारी है. वसूली अभियान को तेज करते हुए नगर निगम राजस्व टीम आज कार्यवाही […]

You May Like