अमर जवान शहीद हरिओम तरोले की प्रतिमा का विधायक श्याम बरडे ने किया अनावरण,श्रद्धांजलि अर्पित कर वीर जवान को बताया जनजातीय समाज का गौरव

निवाली क्षेत्र के अमर शहीद जवान हरिओम तरोले की प्रतिमा का अनावरण विधायक श्याम बर्डें ने ग्रामीणजनों ओर जनप्रतिनिधियों के साथ किया।विधायक द्वारा पूर्व में स्मारक स्थल निर्माण की घोषणा की थी जिसके बाद ₹5 लाख रुपए की विधायक निधि से निर्मित स्मारक पर वीर शहीद की प्रतिमा का अनावरण किया।विधायक श्याम बर्डे ने कहा ग्राम पंचायत सिदडी के वीर जवान श्री मडिया तरोले एवं श्रीमती कला बाई तरौले के सुपुत्र है,जिन्होंने मातृभूमि के लिए बलिदान दिया है। वे जनजातीय समाज के गौरव हे,2014 में भारतीय सेना में शामिल हुए और 2023 तक जम्मू कश्मीर में मां भारती की सेवा करते हुए शहीद हुए।

सभी को देशभक्ति का संदेश देते हुए छोटी सी उम्र में ही अपनी वीरता का परिचय दे गए,ऐसे वीर सपूत योद्धा को बारंबार प्रणाम है।इस दौरान जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि चतरसिंह पटेल,पद्ममश्री कांता दीदी ट्रस्ट संचालीका पुष्पा दीदी,लता दीदी पार्षद रायसिंह सेनानी,कन्हैया सिसोदिया,सरपंच गेंदालाल तरोले,अखिलेश सोनी,प्रकाश जोशी,भुतपुर्व सैनिक संगठन निवाली सहित अधिकारी जनप्रतिनिधि,विद्यार्थियों सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Next Post

ट्रेन में यात्रियों के बैग चोरी, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Sat Feb 8 , 2025
इंदौर: ट्रेनों में यात्रियों के सामान चोरी होने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला कोटा-इंदौर ट्रेन का है, जहां एक महिला यात्री का बैग चोरी हो गया. वहीं, जीआरपी पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिसने दो पुरानी चोरी की वारदातों का […]

You May Like

Play sound