पुलिस थाने के सामने रामधुन के साथ प्रदर्शन

भोपाल। मिसरोद पुलिस थाने के सामने हिंदू संगठनों ने रामधुन के साथ रविवार को प्रदर्शन किया. क्षेत्र में नवनिर्मित एक बिल्डिंग से एक मजदूर के गिरने से हुई मौत के मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया है. मृतक के परिवार के साथ विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने होशंगाबाद रोड़ प्रदर्शन करते हुए दोपहर बाद जाम लगाया. प्रदर्शनकारियों ने मामले में दोषी बिल्डर और ठेकेदार के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग पुलिस से की. प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी डॉ. रजनीश कश्यप भी लोगों के बीच पहुंचे. जहां उन्होंने सभी आश्वासन दिया कि दो दिन के भीतर उचित कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाया जाएगा. आश्वासन मिलने के बाद रामधुन का शांतिपूर्ण समापन किया गया. प्रदर्शन रूकने के बाद वनवे का दोबारा से संचालित किया गया.

बता दें कि इलाके में स्थित शीतल धाम के पास एक निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई थी. मृतक मजदूर एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखता था. घटना के बाद परिजनों और विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बिल्डर और ठेकेदार पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया. मृतक के परिजनों ने का इस पर कहना है कि सुरक्षा उपायों की अनदेखी के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ था. मामले में पुलिस ने अब तक कोई भी सख्त कार्रवाई नहीं की है.

 

पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप

 

विश्व हिंदू परिषद के भोजपुर जिला अध्यक्ष मुकेश जोशी ने प्रदर्शन के दौरान एक पुलिसकर्मी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है. जोशी के साथ हुए इस दुर्व्यवहार को लेकर संगठन जिला महामंत्री सुरेंद्र कीर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने नाराज़गी जताई है और चेतावनी दी है कि यदि दो दिन में उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे डीबी मॉल के पास इससे बड़ा प्रदर्शन करेंगे. संगठन ने स्पष्ट किया कि गरीब मजदूर परिवार को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है और वे इसके लिए आंदोलन जारी रखेंगे.

Next Post

सात अक्टूबर तक तूफान 'शक्ति' के मद्देनजर मछुआरों को समुद्र में नहीें जाने की सलाह

Sun Oct 5 , 2025
नयी दिल्ली, 05 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य अरब सागर में बना भीषण चक्रवाती तूफान “शक्ति” पिछले छह घंटों के दौरान आठ किलोमीटर प्रति घंटे की गति से दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने कहा है कि […]

You May Like