सात अक्टूबर तक तूफान ‘शक्ति’ के मद्देनजर मछुआरों को समुद्र में नहीें जाने की सलाह

नयी दिल्ली, 05 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य अरब सागर में बना भीषण चक्रवाती तूफान “शक्ति” पिछले छह घंटों के दौरान आठ किलोमीटर प्रति घंटे की गति से दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने कहा है कि “शक्ति” तूफान के मद्देनजर छह अक्टूबर तक पूर्वोत्तर अरब सागर तथा सौराष्ट्र और कच्छ के तटों पर 35 से 45 किमी प्रति घंटे से लेकर 55 किमी प्रति घंटे की गति से हवायें चलने की संभावना है। इसके साथ ही समंदर की स्थिति छह अक्टूबर तक उत्तर-पूर्व अरब सागर और सौराष्ट्र और कच्छ के तटों पर बहुत उग्र रहने की संभावना है।

इसके दक्षिण-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और छह अक्टूबर की सुबह तक धीरे-धीरे कमजोर होकर एक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। इसके बाद यह फिर से घूमेगा और पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम अरब सागर के ऊपर लगभग पूर्व की ओर बढ़ेगा। सात अक्टूबर की दोपहर तक और कमजोर होकर एक अवदाब में तब्दील हो जाएगा।

मौसम विभाग ने कहा कि इस दौरान उत्तर-पश्चिम एवं इससे सटे पश्चिम-मध्य अरब सागर के ऊपर 105 से 115 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवायें चल रही है, जो 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक बढ़ जायेगी।

मौसम विभाग ने मछुआरों को चेतावनी देते हुए कहा कि छह अक्टूबर तक उत्तर-पूर्वी अरब सागर एवं सौराष्ट्र-कच्छ तटों के साथ एवं निकटवर्ती समुद्री क्षेत्रों में और सात अक्टूबर तक पश्चिम-मध्य एवं उत्तर-पश्चिम अरब सागर में समुद्र में नाव लेकर नहीं जायें।

Next Post

सड़क हादसे में सुपरवाइजर की मौत, टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश

Sun Oct 5 , 2025
भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में रविवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उपचार के दौरान उसकी जान चली गई. शव का पीएम कराने […]

You May Like