एचएमपीवी हल्के लक्षणों वाला सामान्य श्वसन वायरस

एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप गौतम ने कहा इससे डरने की आवश्यकता नहीं

सतना :चीन में एचएमपीवी का बढ़ते संक्रमण की सोशल मीडिया में तैर रही खबरों और इस बीच भारत में 3 संदिग्ध मरीजों के पाए जाने के जानकारी सामने आने पर लोगों के बीच भले ही संशय की स्थिति बन रही हो. लेकिन यह एक सामान्य श्वसन संक्रमण वायरस है, और लोगों इससे डरने की जरुरत नहीं है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी बयान का हवाला देते हुए जिले के एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप गौतम ने यह महत्वपूर्ण जानकारी साझा की.

डॉ. गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. जे पी नड्ढा और महानिदेशक प्रो. डॉ. अतुल गोयल द्वारा आम जन को इस बात के लिए आश्वस्त किया गया है कि एचएमपीवी से घबराने की आवश्कता नहीं है. यह एक सामान्य श्वासन वायरस है और इसका संक्रमण हल्के लक्षण वाला होता है. देश के अस्पताल इस तरह के मौसमी संक्रमण से निबटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. एचएमपीवी यानी ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस कोई नया वायरस नहीं है.

इसे पहली बार 2001 में खोजा गया था और यह कई सालों से पूरी दुनिया में फैल रहा है. इसकी पुष्टि इस बात से भी की जा सकती है कि बंगलुरु में जिस 8 माह के बच्चे को इस वायरस के संक्रमण की संभावना जताई जा रही है, उसकी कोई भी ट्रवेल हिस्ट्री नहीं है. इसका मतलब है कि यह वायरस पहले से ही मौजूद है और इससे सामान्य श्वसन संक्रमण होता है. आईसीएमआर और इंटीग्रेटेड डिसीज सर्विलांस प्रोग्राम के पास सांस संबंधी वायरस का जो भी डेटा मौजूद है, उसकी भी समीक्षा की गई है. जिसमें यह पाया गया कि भारत में सांस संबंधी किसी भी सामान्य वायरस में कोई भी बढ़ोत्तरी नहीं देखी गई है. इस तरह के मौसमी संक्रमण से निबटने के लिए देश के अस्पताल पूरी तरह तैयार हैं.
एचएमपीवी के लक्षण
एचएमपीवी हवा के जरिए सांस लेने से फैलता है, और यह किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है. यह वायरस सर्दियों और शुरुआती बसंत के महीनों में ज्यादा फैलता है. हल्के मामलों में आमतौर पर नाक बहना, गले में खराश, खांसी और बुखार आना शामिल है. जैसा कि सामान्य सर्दी लगने जैसा होता है. मध्यम लक्षणों में लगातार खांसी और थकान को शामिल किया जा सकता है. वहीं गंभीर मामलों विशेष रुप से शिशुओं, बुजुर्गों और पुरानी बीमारियों वाले लोगों को एचएमपीवी ब्रोंकाइटिस, ब्रोंकियोलाइटिस या निमोनिया जैसी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है

Next Post

जीआरपी कर्मियों का हुआ मेडिकल चेकअप

Tue Jan 7 , 2025
रेल यात्री सुरक्षा सप्ताह के 6वें दिन लगा कैंप सतना :राजकीय रेल पुलिस के 158 वें स्थापना वर्ष के अवसर पर राज्य भर में रेल यात्री सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है. इस कार्यक्रम के अंतर्गत एक ओर जहां ट्रेनों से लेकर प्लेटफार्म के बीच रेल यात्रियों को सुरक्षा के […]

You May Like