सीएम-विधायक के सम्मान में आज निकलेगी आभार रैली

शाजापुर। शाजापुर विधानसभा की दो तहसीलों के किसानों को प्रारंभिक सर्वे में शामिल नहीं किया गया था. विधायक ने किसानों की समस्या को लेकर जब सीएम से चर्चा की, तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया और किसानों को मुआवजा सूची में जुड़वाया, जिसके चलते उन्हें जल्द ही मुआवजा दिया जाकर लाभान्वित किया जाएगा. विधायक के इस प्रयास को लेकर किसानों द्वारा आज स्टेडियम मैदान से आभार रैली निकाली जाएगी.

दरअसल, इस वर्ष अल्पवर्षा व पीला मोजेक के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो गई थी. इसे लेकर राज्य सरकार ने तुरंत सर्वे के निर्देश जारी किए. जिसके चलते अधिकारियों की टीम ने सर्वे भी किया और सूची तैयार की गई, लेकिन बाद में पता चला कि इस सूची में शाजापुर विधानसभा की शाजापुर व मोहन बड़ोदिया तहसील के किसानों को शामिल नहीं किया गया है. इसकी जानकारी जब विधायक अरुण भीमावद को मिली, तो उन्होंने बिना देर किए प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव से भोपाल पहुंचकर चर्चा की. उन्होंने सीएम को सारी बात बताते हुए सर्वे सूची में नाम न होने की जानकारी दी व किसानों को मुआवजा सूची में जोडऩे सहित भावांतर योजना का लाभ देने की मांग की. इस पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने एसीएस को बुलाकर दोनों तहसीलों के किसानों के नाम जोडऩे व मुआवजा देने के साथ ही किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए. विधायक द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई और सीएम द्वारा तुरंत निर्देश जारी करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी व किसानों ने विधायक अरुण भीमावद व सीएम डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है. वहीं उनके द्वारा आज धन्यवाद व आभार रैली भी निकाली जाएगी.

स्टेडियम से शुरू होगी रैली

भाजपा नगर अध्यक्ष पं. आशीष नागर ने बताया कि रैली की शुरुआत शुक्रवार सुबह 11 बजे स्टेडियम मैदान से होगी, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई टंकी चौराहा स्थित पुरानी सब्जी मंडी पहुंचेगी. नगर अध्यक्ष पं. नागर ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में आकर इस आभार व धन्यवाद रैली को सफल बनाने की अपील की है.

Next Post

साहित्यकार, कवि और कांग्रेस नेता अब्बासी की हालत गंभीर

Thu Oct 16 , 2025
ग्वालियर। मुरैना शहर के सुप्रसिद्ध साहित्यकार, कवि और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अब्दुल रहमान अब्बासी विगत दो दिनों से ग्वालियर के हजार बेड वाले अस्पताल में जीवन मृत्यु से संघर्ष कर रहे हैं। कई राजनेताओं ने अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email […]

You May Like