
भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में रविवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उपचार के दौरान उसकी जान चली गई. शव का पीएम कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया.
पुलिस जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कमलेश यादव उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है. कमलेश मूलतः रीवा जिले का रहने वाला था. भोपाल में वह खजूरी क्षेत्र में रहते हुए सुपरवाइजर का काम करता था. रविवार की सुबह वह अपनी बाइक से होटल पर नाश्ता करने के लिए पहुंचा था. इसी दौरान उसके साथ दर्दनाक हादसा हो गया. युवक को घायल अवस्था में देखते हुए कुछ राहगीरों ने एबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया. जहां डाक्टरों ने इलाज के दौरान कमलेश को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. मृतक के साथ हुई दुर्घटना को लेकर पुलिस की टीम सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुट गई है.
