शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार

सतना: मोटरसायकल चोरी करने वाले शातिर चोर को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को फरियादी रामकिशोर चौधरी निवासी धवारी गली न. 01 ने बाइक चोरी की शिकायत की थी। रामकिशोर ने बताया कि 30 जुलाई को वह संदीप बाल्मीक के यहां प्रेमनगर गली न. 02 मे काम करने गया था। इस दौरान बाइक को रेल्वे लाइन के किनारे खडी कर दी थी।

काम करके दोपहर लौटा तो देखा कि मो.सा. नही थी कोई चुरा ले गया था। काफी पता तलाश के बाद जब मो. सा. नही मिली तब थाने जाकर शिकायत की। विवेचना के दौरान संदेही आरोपी मोहित विश्वकर्मा पिता राजकुमार विश्वकर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी आजाद चौक सब्जी मंडी से पूछताछ की गई। मोहित ने बाइक चुराना स्वीकार कर लिया। आरोपी की तस्दीक पर पुलिस ने मो. सा. को जप्त कर लिया।

Next Post

मेकमायट्रिप पर अब सिर्फ बुकिंग ही नहीं, पूरी प्लानिंग करें; जेन-एआई प्लेटफॉर्म 'मायरा' करेगा मदद

Fri Aug 8 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) देश की अग्रणी टूर एंड ट्रैवल कंपनी मेकमायट्रिप ने गुरुवार को अपने ऐप पर नया इनटरैक्टिव जेन-एआई प्लेटफॉर्म ‘मायरा’ का बीटा वर्जन लॉन्च किया है जो लोगों की पसंद, बजट और अन्य कारकों को ध्यान में रखते हुये बुकिंग के साथ छुट्टियों की प्लानिंग करने में भी […]

You May Like

Play sound