मेकमायट्रिप पर अब सिर्फ बुकिंग ही नहीं, पूरी प्लानिंग करें; जेन-एआई प्लेटफॉर्म ‘मायरा’ करेगा मदद

नयी दिल्ली, (वार्ता) देश की अग्रणी टूर एंड ट्रैवल कंपनी मेकमायट्रिप ने गुरुवार को अपने ऐप पर नया इनटरैक्टिव जेन-एआई प्लेटफॉर्म ‘मायरा’ का बीटा वर्जन लॉन्च किया है जो लोगों की पसंद, बजट और अन्य कारकों को ध्यान में रखते हुये बुकिंग के साथ छुट्टियों की प्लानिंग करने में भी उनकी मदद करेगा।
यह प्लेटफॉर्म देश के छोटे शहरों के लोगों के सामने बुकिंग और प्लानिंग में आने वाली परेशानियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। फिलहाल यह हिंदी तथा अंग्रेजी में उपलब्ध है और कंपनी की योजना इसमें अन्य क्षेत्रीय भाषाओं को जोड़ने की है।

Next Post

कोयला परिवहन से जनजीवन प्रभावित, समाधान की मांग

Fri Aug 8 , 2025
शक्तिनगर:अम्बेडकर नगर मुख्य मार्ग पर एनसीएल दुद्धिचुआ परियोजना से जुड़े कोयला ट्रकों की भारी आवाजाही से यातायात जाम, हादसों का खतरा और धूलजनित बीमारियां बढ़ रही हैं। आंबेडकर नगर युवा टीम ने एनसीएल प्रबंधन को पत्र सौंपकर डिवाइडर निर्माण, पानी छिड़काव, स्ट्रीट लाइट, ट्रक पार्किंग प्रतिबंध, वृक्षारोपण और गति सीमा […]

You May Like