
नरसिंहपुर। 19 जुलाई 2026 को इंद्रानगर एन एच पर हाईवा से 5 लोगों की मौत और 1 घायल की घटना को पुलिस ने सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि साजिशन हत्या पाया। इस मामले में मुख्य आरोपी के सहयोगी प्रीतम बर्मन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पर्दाफाश किया।
जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी आनंद पटेल का सहयोगी प्रीतम पिता पुन्नू बर्मन, 35 वर्ष निवासी बेलखेड़ा दूसरे हाईवा लेकर सड़क के दूसरी तरफ मृतक और उसके साथियों का इंतजार कर रहा था, ताकि जरूरत पड़ने पर टक्कर मारी जा सके। इस मामले में अब तक 11 आरोपियों को चिन्हित कर मामला पंजीबद किया गया है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी प्रीतम बर्मन को धारा 105, 103, 109, 249(क), 61(2)(क), 238(क) BNS के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
