केंद्रीय मंत्री शाह से सीएम डॉ यादव ने की मुलाकात, ग्वालियर आने का दिया आमंत्रण

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर मुलाकात कर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर ग्वालियर में आयोजित कल्याणकारी कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री शाह ने आमंत्रण स्वीकार किया और आगामी 25 दिसंबर को ग्वालियर आने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी मध्यप्रदेश का गौरव थे, उनके द्वारा किए गए कार्यों और अद्वितीय योगदान को कोई भूला नहीं सकता। वे सदा अमर रहेंगे। स्व. श्री वाजपेयी की 101वीं जयंती पर ग्वालियर में उनकी याद में राज्य सरकार द्वारा कई कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Next Post

बिना अनुमोदित प्रमाण पत्र उर्वरक की खरीद फरोख्त, प्रकरण दर्ज

Sun Dec 14 , 2025
जबलपुर। बिना अनुमोदित प्रमाण पत्र उर्वरक की खरीद फरोख्त करने के मामले में माढ़ोताल पुलिस ने मेसर्स माइक्रोप्लेक्स एग्रो केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स जबलपुर के कंपनी प्रतिनिधि वीरेन्द तिवारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पंकज शर्मा 29 वर्ष निवासी ग्राम कोडिया खेडी थाना पचौर जिला राजगढ […]

You May Like

मनोरंजन