उत्तरी नाइजीरिया में आतंकवादी हमले में 14 लोगों की मौत

अबुजा, 30 अप्रैल (वार्ता) नाइजीरिया के बोर्नो प्रांत में संदिग्ध आतंकवादियों के हमले में एक समुदाय के कम से कम 14 लोग मारे गए हैं।

स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बोर्नो के चिबोक स्थानीय सरकारी क्षेत्र के प्रमुख मोडू मुस्तफा ने संवाददाताओं को बताया कि आतंकवादियों के प्रतिबंधित बोको हराम समूह के सदस्य होने का संदेह है। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सोमवार शाम दिवंगत नेता के लिए तीसरे दिन की प्रार्थना के दौरान चिबोक समुदाय पर हमला किया, अंधाधुंध गोलीबारी की और सात शोक संतप्त लोगों को मार डाला। स्थानीय स्वयंसेवकों ने हताहतों की तलाश में आसपास के इलाकों की तलाशी ली, जिसके बाद मंगलवार को सात और शव बरामद किए गए।

श्री मुस्तफा के अनुसार, हिंसा के दौरान कई अन्य लोग गोली लगने के कारण अलग-अलग स्तर पर घायल हुए हैं। हमले के दौरान कई घरों में आग लगा दी गई। स्थानीय सरकारी अधिकारी ने कहा कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।

गौरतलब है कि बोको हराम अपने सहयोगी समूह इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रांत के साथ मिलकर पूर्वोत्तर नाइजीरिया में इस्लामी राज्य स्थापित करने की कोशिश कर रहा है। आतंकी समूहों ने लेक चाड बेसिन के दूसरे देशों में भी अपने हमले बढ़ा दिए हैं।

 

 

Next Post

जनसुनवाई: बच्चे की टीसी भी मिली फीस भी किश्तों में हुई

Wed Apr 30 , 2025
भोपाल। कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई में लोगों ने अपनी समस्याएं बताई. इस दौरान अनेक समस्याओं का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया. जनसुनवाई में आए नागरिकों से 125 आवेदन प्राप्त हुए. कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह की निर्देशन में मंगलवार को एडीएम भूपेंद्र गोयल, प्रकाश नायक सहित अधिकारियों ने जिले से […]

You May Like