भारतीय सेना के हमलों में मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्य मारे गए

नयी दिल्ली 07 मई (वार्ता) भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के बहावलपुर सुभानअल्लाह परिसर में किये गये हमलों में कुख्यात आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्य और उसके चार करीबी सहयोगी मारे गये हैं।

आतंकवादी समूह ने इस परिसर का इस्तेमाल शरणस्थली के रूप में किया था। मारे गए लोगों में मसूद अजहर की बड़ी बहन और बहनोई, उसका भतीजा और उसकी पत्नी शामिल हैं।

जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख के बयान का हवाला देते हुए समाचार रिपोर्ट में कहा गया है कि उसके परिवार की एक और भतीजी और पांच बच्चे भी मारे गए। इसमें कहा गया है कि अजहर का एक करीबी सहयोगी और दो अन्य करीबी सहयोगी भी भारतीय हमलों में मारे गए हैं ।

भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में जैश, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े नौ आतंकवादी शिविरों पर हमला किया है। बहावलपुर में सुभानअल्लाह परिसर पर हमला ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत किए गए दो महत्वपूर्ण हमलों में से एक था। इन हमलों में 80 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं।

 

 

Next Post

दुनिया भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव बर्दास्त नहीं कर सकती : गुटेरेस

Wed May 7 , 2025
नयी दिल्ली 07 मई (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारत और पाकिस्तान से संयम बरतने का आह्वान करते हुए बुधवार को कहा कि दुनिया इन दोनों देशों के बीच सैन्य तनाव बर्दास्त नहीं सकती है। श्री गुटेरेस ने न्यूयार्क में जारी एक बयान में कहा कि संयुक्त राष्ट्र […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।