नयी दिल्ली 07 मई (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारत और पाकिस्तान से संयम बरतने का आह्वान करते हुए बुधवार को कहा कि दुनिया इन दोनों देशों के बीच सैन्य तनाव बर्दास्त नहीं सकती है।
श्री गुटेरेस ने न्यूयार्क में जारी एक बयान में कहा कि संयुक्त राष्ट्र भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार भारतीय सैन्य अभियानों को लेकर बहुत चिंतित हैं। उन्होंने दोनों देशों से अधिकतम सैन्य संयम बरतने का आह्वान किया और कहा कि दुनिया भारत एवं पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव बर्दाश्त नहीं कर सकती।
