अचानक बढ़ा तापमान सर्दी वाली फीलिंग गायब

खंडवा। मौसम ने अचानक गिरगिट की तरह रंग बदल लिया है। एक सप्ताह तक सर्दी वाली फीलिंग के बाद फिर गर्मी जैसा माहौल बन गया है। लोगों ने गर्म कपड़े उतार फेंके हैं। बंद पंखे फिर से रफ्तार पकड़ रहे हैं।

फिर गर्मी से लोग हलाकान

खंडवा जिले में अचानक आए मौसम के बदलाव ने लोगों को आश्चर्य में डाल दिया है। प्रशासन ने स्कूलों का समय तेज ठंड और गिरते तापमान के कारण बदल दिया था। स्कूलों ने इसका पालन भी किया, लेकिन अब तापमान फिर सोमवार को अधिकतम 31.01 डिग्री और न्यूनतम 13.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके पहले दिन भी तापमान 13 डिग्री न्यूनतम और अधिकतम 30 डिग्री था। 5 दिन पहले तापमान न्यूनतम 9.4 डिग्री तक पहुंच गया था।

जल्द फिर लौटेगी सर्दी

अचानक आए इस बदलाव का कारण बादल बताए जा रहे हैं। उत्तर भारत से ठंडी हवाएं भी नहीं चल रही हैं। यही वजह है कि निमाड़ के इस क्षेत्र का मौसम अचानक करवट बदल रहा है। ऐसा नहीं कि तापमान गर्मी वाला ही रहेगा। एक सप्ताह के अंदर फिर मौसम बदल सकता है। जम्मू कश्मीर में बर्फ गिरने के बाद फिर मौसम बदलने की चेतावनी विशेषज्ञ दे रहे हैं।

Next Post

जिला अस्पताल में इंसानियत दम तोड़ गई: 5 घंटे तड़पता रहा मरीज, डॉक्टरों ने नजरंदाज किया 

Tue Nov 25 , 2025
सीधी। जिला अस्पताल में मंगलवार को सामने आई घटना ने एक बार फिर यहां की चिकित्सा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्राम कमर्जी निवासी अवधेश तिवारी को अचानक रीढ़ की हड्डी में तेज दर्द उठा, जिसके बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन अस्पताल में भर्ती […]

You May Like