प्रयागराज में संगम तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

प्रयागराज, 05 नवंबर (वार्ता ) संगम नगरी प्रयागराज में कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के पावन अवसर पर बुधवार तड़के से ही संगम तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। ‘आस्था की राजधानी’ कहे जाने वाले इस पवित्र स्थल पर सुबह की पहली किरण के साथ ही लाखों श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र स्नान कर पुण्य अर्जित किया। वहीं आज शाम संगम तट पर भव्य देव दीपावली का आयोजन होगा, जिसमें करीब 10 लाख दीप जलाकर तटों को दैवीय प्रकाश से सजाया जाएगा।

अरैल घाट पर परमार्थ निकेतन की ओर से विशेष गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश से संत-महात्मा और हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। घाटों पर एनडीआरएफ, जल पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार निगरानी कर रही हैं। कार्तिक पूर्णिमा का यह पावन स्नान हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन संगम स्नान से जन्म-जन्मांतर के पापों का क्षय होता है और जीवन में सौभाग्य और शांति की प्राप्ति होती है।

 

 

Next Post

दुकान का बोर्ड हटाने को लेकर हुआ विवाद, युवक पर किया डंडा-सरीया से हमला

Wed Nov 5 , 2025
इंदौर:बाणगंगा थाना क्षेत्र में दुकान का बोर्ड निकालने के विवाद में तीन लोगों ने युवक पर डंडा और लोहे की सरीया से हमला कर दिया. घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है.थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर ने बताया कि घटना सोमवार शाम करीब 5 बजे की है. फरियादी […]

You May Like