स्वाहिम कोष योजना से 61 हजार से अधिक खरीदारों को घर मिले, 99 परियोजनाएं पूरी या आशिंक रूप से कर्ज मुक्त

नयी दिल्ली, 08 जनवरी (वार्ता) वित्तीय अभाव के चलते अधर में लटकी एलआईजी और एमआईजी आवास योजनाओं को पूरा कराने के लिए विशेष कर्ज सहायता की योजना ‘स्वाहिम योजना ‘के तहत अब तक 110 परियोजनाओं में खरीदारों को 61 हजार से अधिक मकानों का कब्जा मिल चुका है।

वित्त मंत्रालय ने इस योजना की प्रगति पर शुक्रवार काे जारी एक संक्षित रिपोर्ट में कहा कि इस योजना के अच्छे कार्यान्वयन और पूंजी लगाने में अनुशासित निर्णय की बदौलत इस योजना में निवेश की अवधि समाप्त होने होने से पहले ही पांच दिसंबर 2025 तक पूरा निवेश हो चुका था। नवंबर 2019 में मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत स्वाहिम कोष से 30 शहरों में 145 से ज़्यादा आवास परियोजनाओं को कर्ज सहायता दी गयी है।

अनुशासित परिचालन, प्रबंधन और मॉनिटरिंग के चलते इस कोष की मदद लेने वाली 55 परियोजनाएं अब पूरी तरह से धन वापस कर और 44 आशिंक रूप से कोष के बंधन से मुक्त हो चुकी है जो इसकी सफलता का सूचक है। इस कोष ने सरकार से लिये गये लगभग 7,000 करोड़ रुपये की पूंजी में 3,500 करोड़ रुपये की राशि वापस कर दी है।

मंत्रालय का कहना है इसके तहत यह स्वाहिम योजना देश में आवास विकास के क्षेत्र में संकटग्रस्त परिसम्पत्तियों के समाधान का सबसे बड़ा मंच हो गया है। अनुमान है कि इस कोष से खरीदारों को एक लाख से ज़्यादा घर मिलेंगे जिससे चार लाख से ज़्यादा लोगों को राहत मिलेगी। इस कोष की मदद से 15 दिसंबर 2025 तक लगभग 110 परियोजनाओं में 61,000 घरों की डिलीवरी की जा चुकी थी जिनमें 7000 घर पुनर्वास तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के है।

मंत्रालय का कहना है कि स्वाहिम कोष ने देश भर में 127 परियोजनाओं में 37,400 करोड़ रुपये से ज़्यादा की फंसी सम्पत्तियों को मुक्त कराया है और 9 करोड़ वर्ग वर्ग फुट से ज़्यादा के आवास क्षेत्रों के विकास में मदद की है। इनमें 44 प्रतिशत एलआईजी और एमआईजी आवसीय क्षेत्र शामिल हैं। इस योजना से 36,000 से ज़्यादा कुशल और अकुशल नौकरियां भी पैदा की हैं, जिसमें 3,500 स्थायी नौकरियां शामिल हैं।इसके अलावा इससे जीएसटी, सरकारी बकाया और स्टाम्प ड्यूटी के ज़रिए केंद्र और राज्यों को अनुमानित 6,900 करोड़ से ज़्यादा का राजस्व मिला है। परियोजनाओं पर काम फिर शुरू होने से 20 लाख टन से ज़्यादा सीमेंट और 5.5 लाख टन स्टील की मांग पैदा हुई है। इन परियोजनाओं के अंतर्गत 1.06 लाख से ज़्यादा पौधे भी लगाये गये हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025-26 में स्वाहिम कोष -2 शुरू करने की घोषणा की जिससे सरकार, बैंकों और प्राइवेट निवेशकों के योगदान से कर्ज की सुविधा होगी। इसमें 15,000 करोड़ के कोष से और एक लाख आवासीय इकाइयों को तेज़ी से पूरा कराने में मदद का लक्ष्य है।

 

 

 

Next Post

हाथी ने युवक को कुचला , गंभीर हालत में युवक अस्पताल में भर्ती 

Thu Jan 8 , 2026
सीधी। संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र में जंगली हाथी ने जंगल में लकड़ी बीनने गए एक युवक पर हमला कर उसे कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। घटना संजय टाइगर रिजर्व […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।