दतिया: पंजाब किंग्स के क्रिकेटर शशांक सिंह ने अपने पिता और स्पेशल डीजी (पुलिस रिफॉर्म्स) शैलेश सिंह के साथ श्री पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां बगुलामुखी के दर्शन किए। भोपाल से ट्रेन के जरिए दतिया पहुंचे शशांक ने पीठ में स्वामीजी महाराज के दर्शन के साथ वन खंडेश्वर महादेव का जल अभिषेक भी किया।
गौरतलब है कि शशांक सिंह पिछले हफ्ते ही लोकप्रिय टीवी शो बिग बॉस में गेस्ट रूप में नजर आ चुके है। दतिया में उनके आगमन पर क्रिकेट प्रशंसकों ने कई स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया। दर्शन के बाद शशांक पृथ्वीपुर विधायक की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में गेस्ट के रूप में शामिल होने के लिए रवाना हुए। पीतांबरा पीठ पर उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी।
