केटरिंग गोदाम में लगी आग, समय रहते हटाए गए 22 गैस सिलेंडर, हादसा टला

भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के करोंद स्थित हैप्पी इंडेन गोदाम के पास एक केटरिंग गोदाम में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही निशातपुरा पुलिस और गांधी नगर व छोला फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।

बताया जा रहा है कि गोदाम में केटरिंग सामान के साथ करीब 22 खाली और भरे कमर्शियल गैस सिलेंडर रखे हुए थे। घटना स्थल से गुजर रहे फायर फाइटर पंकज यादव ने स्थानीय रहवासियों की मदद से समय रहते सभी सिलेंडरों को बाहर निकलवाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। खास बात यह रही कि घटना स्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर अग्रवाल पेट्रोल पंप स्थित है। वहीं पास में सिलेंडरों से भरा एक ट्रक भी खड़ा था, जिसे तुरंत हटवा दिया गया।

Next Post

अनियंत्रित होकर खाई में पलटी यात्री बस, यात्री गंभीर रूप से घायल

Fri May 8 , 2026
दमोह। जिले के नोहटा थाना अंतर्गत धुनगी नाला के समीप शुक्रवार दोपहर यात्री बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई.जिससे अफरा तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोग घायलों की मदद करने पहुंचे. हादसे में करीब 9 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए 108 […]

You May Like