न्यूजीलैंड को जीत के लिए छह विकेट की दरकार, इंग्लैंड को चाहिए 270 रन

नॉटिंघम, 29 जून (वार्ता) जैकरी फॉक्स (तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन दूसरी पारी में इंग्लैंड के 103 रन पर चार विकेट झटकर मैच पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। न्यूजीलैंड अब जीत के लिए छह विकेट की दरकार है, वहीं इंग्लैंड को यह मुकाबला जीतने के लिए 270 रन बनाने होंगे। न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में तीन विकेट पर 120 रन से आगे खेलना शुरु किया। इंग्लैंड को दिन की पहली सफलता शोएब बशीर ने शतक की ओर बढ़ रहे रचिन रवींद्र को पगबाधा कर दिलाई। रचिन रवींद्र ने 149 गेंदों में 12 चौके लगाते हुए (94) रनों की पारी खेली। इसके बाद जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के नये बल्लेबाजों को पिच पर टिकने का मौका नहीं दिया। टॉम ब्लंडल (18), मिचेल सैंटरन (शून्य), नेथन स्मिथ (एक) और ज़ैकरी फॉक्स (छह) रन बनाकर आउट हुये। डैरिल मिचेल का शतक बनने और विलियम ओरूर्क (शून्य) पर आउट होने के बाद न्यूजीलैंड ने नौ विकेट पर 288 रन पर पारी घोषित कर दी। इंग्लैंड को जीत के लिए 373 रनों का लक्ष्य मिला।

373 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड के लिए बेन डकेट और कप्तान बेन स्टोक्स ने पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े। आठवें ओवर में जैकरी फॉक्स ने बेन स्टोक्स को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। स्टोक्स ने 20 गेंदों में दो चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 30 रनों की पारी खेली। इसी ओवर की अगली गेंद पर फॉक्स ने जेकब बेथेल (शून्य) को आउट कर इंग्लैंड को दोहरा झटका दिया। हैरी ब्रूक नौ गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुये। दिन का खेल समाप्त होने से थोड़ी देर पहले बेन सीयर्स ने बेन डकेट (36) का शिकार कर लिया। स्टंप्स के समय इंग्लैंड ने चार विकेट पर 103 रन बना लिये है। एमिलियो गे (नाबाद छह) और जो रूट (नाबाद नौ) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है।

 

Next Post

निःशुल्क नेत्र शिविर में 100 से अधिक मरीजों ने नेत्र परीक्षण कराया

Mon Jun 29 , 2026
ग्वालियर: श्री गहोई वैश्य समाज बृहत्तर ग्वालियर ने निःशुल्क नेत्र शिविर माधव प्लाजा में आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राधेश्याम कुचिया पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा, विशिष्ट अतिथि संतोष कुचिया, उपाध्यक्ष अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा, रमेश सरावगी, डॉ सुशील सोनी मन्त्री, राजेन्द्र सेठ अध्यक्ष, अखिल […]

You May Like