निःशुल्क नेत्र शिविर में 100 से अधिक मरीजों ने नेत्र परीक्षण कराया

ग्वालियर: श्री गहोई वैश्य समाज बृहत्तर ग्वालियर ने निःशुल्क नेत्र शिविर माधव प्लाजा में आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राधेश्याम कुचिया पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा, विशिष्ट अतिथि संतोष कुचिया, उपाध्यक्ष अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा, रमेश सरावगी, डॉ सुशील सोनी मन्त्री, राजेन्द्र सेठ अध्यक्ष, अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा वरिष्ठ संघ, लाला लक्ष्मी नारायण तपा संस्थापक अध्यक्ष, चंबल क्षेत्रीय सभा पूर्व अध्यक्ष, गहोई वैश्य समाज बृहत्तर ग्वालियर, गोपाल पहारिया महामंत्री, चंबल क्षेत्रीय सभा, दिनेश तपा पूर्व अध्यक्ष, गहोई वैश्य समाज रजि बृहत्तर ग्वालियर, प्रेम नारायण खंताल कार्यक्रम संयोजक पूर्व अध्यक्ष, चंबल क्षेत्रीय सभा, राधेश्याम सेठ कार्यक्रम सह संयोजक सहित अतिथियों ने मंच की शोभा बढ़ाईं।

अतिथियों द्वारा सूर्य भगवान एवं राष्ट्रकवि डॉ मैथिलीशरण गुप्त के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माला पहनाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष दिलीप तपा ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम के संयोजक प्रेम नारायण खंताल ने डॉक्टर आदित्य मोदी की सेवाओं की सराहना की। कार्यक्रम में डॉक्टर आदित्य मोदी ने जैद खान के बारे में बताते हुए दसवीं कक्षा में मुरैना जिले में टॉप करने पर उसका सम्मान किया।

अध्यक्ष दिलीप तपा द्वारा श्री गहोई वैश्य सेवा समिति प्रकल्प की घोषणा कर प्रति माह शिविर लगाने की घोषणा की गई। डॉ आदित्य मोदी द्वारा यह प्रस्ताव स्वीकार कर समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने का वादा किया।शिविर में 100 से अधिक मरीजों को मशीनों द्वारा जाँच की गई। अतिथियों को स्मृति चिन्ह के साथ सम्मान किया। ग्वालियर के प्रतिष्ठित कवि घनश्याम सेठ जी द्वारा काव्य पाठ किया गया। शिविर में अनिल सेठ, शिवम बिजपुरिया एवं नरेंद्र नरवरिया सहित टीम का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन वरुण गुप्ता और आभार कोषाध्यक्ष राजेश नीखरा ने किया।

Next Post

भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की गौरवगाथा पर आधारित फिल्म का कल होगा प्रीमियर शो

Mon Jun 29 , 2026
ग्वालियर: भगवान राज-राजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन के जीवन, शौर्य, पराक्रम एवं गौरवशाली इतिहास पर आधारित फिल्म “जय माहिष्मती” का विशेष प्रीमियर शो कलचुरी (कलार) महासभा, ग्वालियर द्वारा आयोजित किया जा रहा है। यह प्रीमियर शो कल 30 जून, मंगलवार को सायं 6 बजे काजल टॉकीज, फालका बाजार में सायं 5:30 बजे […]

You May Like