‘रांची के रण’ के लिए ‘किंग’ कोहली मैच से 4 दिन पहले पहुंचे धोनी के होम ग्राउंड, वनडे में 51 शतक वाले कोहली पर बड़ी सीरीज का दारोमदार

नई दिल्ली, 26 नवंबर, 2025: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बुधवार को रांची पहुँच गए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला वनडे 30 नवंबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा। विराट कोहली टीम के बाकी सदस्यों से एक दिन पहले ही रांची पहुँचे हैं, जहाँ झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव और पूर्व खिलाड़ी सौरभ तिवारी ने उनका स्वागत किया।

वनडे में सबसे तेज 14,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी

विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है। वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 51 शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। इसके अलावा, वह वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेजी से 8,000, 9,000 से लेकर 14,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उम्मीद है कि वह रांची में अपने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से भी मुलाकात कर सकते हैं।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार हैं आंकड़े

साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली के आंकड़े बेहद शानदार रहे हैं। उन्होंने अब तक 31 वनडे मैचों में इस टीम के खिलाफ 65.39 की औसत से कुल 1504 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक और 8 अर्धशतक शामिल हैं। कोहली के अलावा, तेज गेंदबाज हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह भी सीरीज के लिए पहले ही रांची पहुँच चुके हैं।

Next Post

आईएसबीटी से जनवरी से इलेक्ट्रिक बसें शहर के चारो ओर से चलकर वापस आईएसबीटी पहुंचेगी

Wed Nov 26 , 2025
ग्वालियर: आईएसबीटी तक कम खर्च में सवारियों को पहुँचाने में आ रही आ रही परेशानी को इलेक्ट्रिक बस के माध्यम से 60 बसों का योजना बनाई गई है। इसके लिए प्रशासन ने शहर के हर हिस्से को आईएसबीटी से जोड़ने का रूट तय कर लिया है। अब इन रूटों से […]

You May Like