मेले में दुकानें लगाने ऑनलाइन 227 आवेदन आए, दीपावली के अवकाश के दिनों में भी आवेदन होंगे

ग्वालियर: ग्वालियर व्यापार मेला में दुकानें लगाने के लिये अब तक 227 दुकानों के लिये ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें ऑटोमोबाइल सेक्टर में 80, चबूतरा सेक्टर में 72, टीन दुकानों में 65, शिल्प बाजार में दुकानें लगाने के लिये ऑनलाइन प्राप्त हुए 10 आवेदन शामिल हैं। दीपावली के अवकाश के दौरान भी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी रहेगी।

ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के सचिव सुनील त्रिपाठी के अनुसार मेला प्राधिकरण द्वारा अब तक 150 से अधिक नो-ड्यूज जारी किए गए हैं। इनसे प्राधिकरण को लगभग 8 लाख रूपए की धनराशि प्राप्त हुई है। मेला सचिव ने बताया कि दीपावली के अवकाश के दिनों में भी मेला परिसर में एमपी ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन प्राप्त किए जायेंगे। इसके अलावा एमपी ऑनलाइन के किसी भी कियोस्क से आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

Next Post

5 साल की बच्ची को अगवा करने वाले आरोपी गिरफ्तार, बच्ची सुरक्षित

Sun Oct 19 , 2025
भोपाल: हबीबगंज थाना पुलिस ने 5 साल की नाबालिग बच्ची को अगवा करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. रविवार को डीसीपी जोन 1 आशुतोष गुप्ता ने मीडिया को बताया कि पुलिस की पूछताछ में आरोपी बाबा उर्फ अजीत राय निवासी श्याम नगर ने स्वीकार किया है कि वह गलत […]

You May Like