झांकी निर्माण में मिल मजदूरों को आर्थिक सहायता, कांग्रेस ने की 25-25 हजार की मदद

इंदौर: इंदौर में अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाली झाकियों का सांस्कृतिक और पारंपरिक महत्व बनाए रखने के लिए आज भी मिल मजदूर झाकी निर्माण कर रहे है. नगर निगम और आईडीए के बाद मिल मजदूरों को कांग्रेस नेताओं ने भी आर्थिक मदद की है. पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के द्वारा झांकी निर्माण के लिए सहायता राशि सौंपी गई.
कपड़ा मिलें बंद होने के बाद भी मिल मजदूर हर साल शहर की गौरवशाली परंपरा और सांस्कृतिक चेतना को जिंदा रखकर झाकियों निर्माण करते हैं.

झांकी निर्माण में आर्थिक समस्या मुख कारण बनती है. यूएफको हल करने के लिए मिल मजदूर संघर्ष कर रहे है. मिल मजदूरों ने बताया कि निर्माण लागत में 10 से 15 प्रतिशत की वृद्धि हो गई है. आर्थिक संकट निर्माण में बाधक बनता है. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश चौकसे ने कहा कि मजूदूरों की समस्याओं में आर्थिक संकट को दूर करने हेतु आज कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा के पुत्र पवन वर्मा ने चार मिलों के झांकी निर्माण में 25 – 25 हजार रुपए आर्थिक मदद की. कल्याण मिल के हरनामसिंह धारीवाल, मालवा मिल के कैलाश कुशवाह, हुकुमचंद मिल नरेंद्र श्रीवंश और स्वदेशी मिल के कहनैयालाल मरमट को नकद राशि दी गई. इस मौके पर गिरधर नागर, अमित चौरसिया, गुड्डू ठाकुर, अफसर पटेल, मनोज कुशवाह, संतोष वर्मा, श्याम भुरहा और कई मिल मजदूर मौजूद थे.

Next Post

सराफा चौपाटी विवाद का पटाक्षेप, व्यापारी माने और नगर निगम भी

Tue Sep 2 , 2025
इंदौर: आखिरकार पिछले एक महीने से सराफा चौपाटी को लेकर चल रहे विवाद फिलहाल पटाक्षेप हो गया है. सराफा व्यापारी एसोसिएश और चौपाटी को लेकर नगर निगम की जीत हुई है. व्यापारियों और नगर निगम के बीच आज सांझा बातचीत में उक्त मामले को लेकर कमेटी बना कर सराफा की […]

You May Like