महाकाल मंदिर परिसर में वीआर कंपनी पर ठगी के आरोप, पुरोहितों ने कार्रवाई की मांग की

उज्जैन:श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में संचालित एक निजी वीआर कंपनी पर श्रद्धालुओं से ठगी और गुमराह करने के आरोप लगे हैं. श्री रामघाट तीर्थ पुरोहित सभा के सदस्यों ने संभागायुक्त आशीष सिंह और कलेक्टर रोशन कुमार सिंह को ज्ञापन देकर सख्त कार्रवाई की मांग की.

आरोप है कि कंपनी के कर्मचारी पीले कुर्ते पहनकर पंडित बन श्रद्धालुओं से 150 रुपए लेकर दुर्लभ दर्शन, पूजन और कुंडली दिखाने के नाम पर रुपए ऐंठते हैं. बताया गया कि वे सोशल मीडिया पर भी पूजन का झांसा दे रहे हैं. पुरोहितों ने अनुबंध की जांच, ठगी रोकने और कंपनी पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है. ज्ञापन कार्यपालक मजिस्ट्रेट उद्धव देराडे को सौंपा गया.

Next Post

श्रीधाम एक्सप्रेस से आया 400 किलो अमानक खोवा जप्त

Tue Oct 14 , 2025
जबलपुर: कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने चलाए जा रहे अभियान के तहत गरुड़ दल ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। रांझी एसडीएम के नेतृत्व में गठित इस दल ने सोमवार को जबलपुर रेलवे स्टेशन पर श्रीधाम एक्सप्रेस से आए 400 किलो अमानक खोवा […]

You May Like