घर की सीढिय़ों से गिरे युवक की मौत

जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत ग्राम लम्हेटा में घर की सीढिय़ां चढ़ते समय एक युवक अचानक चक्कर खाकर गिर गया जिसकी इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लम्हेटा निवासी सुनील पटेल 46 वर्ष बीते 22 मार्च की सुबह करीब 9:30 बजे अपने घर के मुख्य दरवाजे की सीढिय़ां चढ़ रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक चक्कर आ गया और वे अनियंत्रित होकर सीढिय़ों से नीचे गिर पड़े। गिरते ही सुनील के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

परिजनों ने तत्काल घायल सुनील को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन स्थिति बिगडऩे के कारण सोमवार की रात करीब 8:30 बजे सुनील पटेल की मौत हो गई। मंगलवार को मृतक के छोटे भाई दिलीप पटेल 44 वर्ष ने भेड़ाघाट थाने सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया।

Next Post

पंजाब से आप विधायक पठानमाजरा ग्वालियर बाइपास से गिरफ्तार, रेप के मामले में थे वांटेड

Wed Mar 25 , 2026
ग्वालियर: पंजाब से आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत पठानमाजरा को पटियाला पुलिस ने शिवपुरी में ग्वालियर बाइपास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आप विधायक 2 साल पुराने रेप के मामले में वांटेड थे। विधायक पठानमाजरा प्रकरण दर्ज होने के बाद पहले हरियाणा के करनाल में घेरे गए थे, लेकिन […]

You May Like