कश्मीर में अगले 48 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात के आसार

श्रीनगर, 02 मार्च (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में अगले 48 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर ने रविवार को बताया कि मौसम सामान्य रूप से बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश तथा हिमपात का अनुमान है।

मौसम आमतौर पर चार- नौ मार्च तक शुष्क रहने, 10-12 मार्च तक बारिश और हिमपात का अनुमान है। पर्यटकों, यात्रियों और किसानों को प्रशासन की सलाह मानने और सावधानी बरतने को कहा गया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में दिन के तापमान में 5- 8 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी हुई है। राजधानी श्रीनगर में शनिवार को 12.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य था। कुकरनाग में 10.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो घाटी के अन्य मौसम केंद्रों में सबसे अधिक था। शनिवार देर रात को दर्ज किए गए न्यूनतम तापमान में भी कई स्थानों पर 0-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए औसत से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम था।

गुलमर्ग में सबसे कम न्यूनतम तापमान शून्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो इस मौसम के दौरान उत्तरी कश्मीर के स्की रिसॉर्ट के लिए सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस कम है। पहलगाम के पर्यटक रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो शेफर्ड घाटी के लिए सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम है, जबकि कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। जम्मू में दिन का तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस, कठुआ में 24.0 डिग्री सेल्सियस और कटरा में 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू संभाग के सभी मौसम केंद्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1- 2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

Next Post

विदेशी मुद्रा भंडार 4.8 अरब डॉलर उछलकर 640.5 अरब डॉलर पर

Sun Mar 2 , 2025
मुंबई 02 मार्च (वार्ता) विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकारी (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की बदौलत 21 फरवरी को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.8 प्रतिशत के इजाफे के साथ 640.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया। […]

You May Like