दुकानदार ने अधिवक्ता को धमकाया, हाथापाई

जबलपुर:लार्डगंज थाना अंतर्गत घमण्डी चौक के पास पत्नी के साथ कपड़े देखने गए अधिवक्ता के साथ दुकानदार ने अभद्रता करते हुए उसे धमकाते हुए हाथापाई कर दी। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने थाने का घेराव किया। जिसके बाद पुलिस ने व्यापारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक अधिवक्ता प्रतीक पठारिया निवासी सोनपुर रोड घाना खमरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह घमण्डी चौक के पास बसंत होजरी के सामने अकित जैन की कपडे की दुकान में पत्नि सोनम और अपने बच्चो के साथ कपडे लेने गया था ।

दो-चार कपडे देखने के वाद पत्नि ने कपडे देखने से मना कर दिया बोली कि दूसरी दुकान चलो, जिस पर दुकानदार अंकित जैन ने अभद्रता करते हुए धमकाने लगा। दुकानदार हाथापाई पर आमादा हो गया । तभी पत्नि ने उसका हाथ पकड कर बाहर ले आयी। जिसके बाद उसने मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाईन में कर दी। पुलिस के बुलाने पर वह साथी अधिवक्ताताओं के साथ पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई।

Next Post

बड़े ने छोटे भाई की दुकान में किया पथराव, तोडफ़ोड़, धमकाया

Sun Oct 19 , 2025
जबलपुर: सिहोरा थाना क्षेत्र में बड़े भाई ने छोटे भाई की दुकान में पथराव करते हुए तोडफ़ोड़ कर दी और धमकाते हुए भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक रमेश कुमार महोबिया निवासी वार्ड क्रमांक 10 मैना कुंआ सिहोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई […]

You May Like