जबलपुर: सिहोरा थाना क्षेत्र में बड़े भाई ने छोटे भाई की दुकान में पथराव करते हुए तोडफ़ोड़ कर दी और धमकाते हुए भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक रमेश कुमार महोबिया निवासी वार्ड क्रमांक 10 मैना कुंआ सिहोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रमेश किराना नाम से किराना की दुकान वार्ड नम्बर 10 गौरेया मोहल्ला में चलाता है।
बीती रात्रि करीब आठ बजे किराना दुकान में था तभी बडा भाई राकेश महोबिया पिता स्व विश्रामलाल महोबिया 52 वर्ष का शराब के नशे में आया और बोला कि मुझे खर्चे के लिये कुछ रुपये दे दो तो उसने रुपये देने से मना कर दिया तो उसने वहीं दुकान के बाहर पडे एक बडे बोल्डर (पत्थर) को उठाकर दुकान के अंदर कई बार पटका जिससे उसकी दुकान में बहुत नुकसान हुआ। सामान क्षतिग्रस्त हुआ है। उसने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया।
