मासूम से बैड टच कर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप   

भोपाल। शहर में लोगों की जागरूकता से एक पांच साल की मासूम बच्ची के साथ अनहोनी की घटना गुरूवार को टल गई. इस मौके पर बच्ची के साथ बैड टच कर दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को भी लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.

मिली जानकारी के अनुसार नवाब शासन काल की पुरानी इमारत बेनज़ीर पैलेस की सूनी इमारत में बच्ची को बिस्किट दिलाने के बहाने आरोपी को लोगों ने पकड़ा. घटना स्थल पर लोगों ने बच्ची को निर्वस्त्र अवस्था में देखा. बच्ची के साथ यहां मिले आरोपी से पूछताछ के दौरान संदेह होने पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.

एसीपी अनिल वाजपेयी के अनुसार मामला सामने आने के बाद बच्ची की काउंसलिग कराई जा रही है. इसके साथ बच्ची की मां के बयान भी पुलिस ने दर्ज किया. आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी. शाहजहानाबाद थाना पुलिस ने बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्त में आए आरोपी की पहचान मोहित उर्फ गप्पू के रुप में की गई है. आरोपी का आपराधिक रिकार्ड खंगालने के बाद पता चला कि उसके खिलाफ चोरी के प्रकरण पहले से दर्ज है. आदतन आरोपी चोरी के मामले में जेल भी जा चुका है. लोगों के बयान के आधार पर पुलिस अब बच्ची के मामले में बारीकी से जांच करने में जुटी है. बच्ची को सकुशल उसके परिवारजनों के पास पहुंचा दिया गया है. पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि सभी परिवार के लोग अपने बच्चों की बेहतर देखभाल करें. किसी भी तरह की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर और थाने के कांटेक्ट नंबर पर संपर्क करें. मामले की जानकारी सामने आने के बाद समाजसेवी लोग भी थाने पहुंचकर पुलिस से जांच करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Next Post

शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी की दो घटनाओं का खुलासा

Thu Dec 4 , 2025
भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने शहर के सबसे पॅाश इलाके चार इमली में चोरी करने वाले शातिर चोरों गिरफ्तार किया. पुलिसल ने बदमाशों के पास से करीब एक लाख रुपये का माल भी बरामद किया है. बदमाशों ने इलाके में चोरी की दो घटनाओं का खुलासा किया है. सहायक पुलिस […]

You May Like