वाशिंगटन में दो इजरायली दूतावास कर्मियों की हत्या

वाशिंगटन, 22 मई (वार्ता) वाशिंगटन डी.सी. में यहूदी संग्रहालय के समीप बुधवार देर रात दो इजरायली दूतावास कर्मचारियों की हत्या कर दी गई। यह जानकारी अमेरिकी गृह सुरक्षा सचिव क्रिस्टी नोएम ने दी।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “बुधवार रात वाशिंगटन डीसी में यहूदी संग्रहालय के समीप दो इजरायली दूतावास कर्मचारियों की निर्मम हत्या कर दी गई।”

मीडिया के अनुसार, दोनों की हत्या गोली मारकर की गई। सुश्री नोएम ने कहा, “हम सक्रियता से जांच कर रहे हैं तथा अधिक जानकारी साझा करने के लिए काम कर रहे हैं।”

Next Post

‘रूस-यूक्रेन शांति समझौते पर काम चल रहा’

Thu May 22 , 2025
माॅस्को, 22 मई (वार्ता) क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने घोषणा की है कि संभावित रूस-यूक्रेन शांति समझौते के लिए ज्ञापन पर काम सक्रिय रूप से आगे बढ़ रहा है। श्री पेसकोव ने प्रेस ब्रीफिंग में कल कहा कि अधिकांश काम ‘स्पष्ट कारणों से’ गोपनीय बना हुआ है। उन्होंने जोर देकर […]

You May Like