राज्यसभा चुनाव झारखंड पर लगे पूर्व के कलंक को मिटाने और झारखंडी अस्मिता को बचाने की लड़ाई है: कांग्रेस

रांची 16 जून (वार्ता) झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि अपने आप को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी कहने वाले भाजपा नेताओं से झारखंड की जनता जवाब जानना चाहती है कि आखिर क्या कारण है कि राजधानी में ही भाजपा विधायकों को नजरबंद करके रखा गया है।

श्री शांति ने कहा कि भाजपा को आखिर किसका डर है,अपने विधायकों को कारावास की सजा क्यों दी।

आज सांसदों विधायकों को खरीदने वाली भाजपा को खुद के विधायकों के टूटने का अंदेशा सता रहा है। डर, भय,खरीद फरोख्त, लालच से विभिन्न राज्यों में सांसद विधायक और सत्ता खरीदने वाली भाजपा झारखंड में डरी हुयी क्यों है।

भाजपा के शीर्ष राज्य नेतृत्व को अपने विधायकों को एक जगह जमा करने में पसीने छूट रहे हैं भाजपा दिखाना चाहते हैं कि उसके विधायक एक झूठ है लेकिन हकीकत में यह है कि उम्मीदवार को समर्थन देने के नाम पर भाजपा के अधिकांश विधायक अपना अपना एक अलग मत बनाकर बैठे हुए हैं।

झारखंड में एक मजबूत गठबंधन की सरकार चल रही है भारतीय जनता पार्टी ने इसमें सेंध लगाने के लिए पूंजीपतियों का सहारा लेकर झारखंड को बदनाम करने की एक कुत्सित चाल चली थी उनका यह प्रयोग विफल हो गया। मजबूत गठबंधन हेमंत सोरेन के मजबूत नेतृत्व सरकार चला रहा है।

महागठबंधन के राज्यसभा का चुनाव पूरी तरह से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है, यह चुनाव सिर्फ दो सीटों का चुनाव नहीं बल्कि झारखंड पर लगे पूर्व के कलंक को मिटाने और झारखंडी अस्मिता को बचाने की लड़ाई है निश्चित रूप से 56 से ज्यादा विधायकों का समर्थन महागठबंधन के दोनों उम्मीदवारों को मिलेगा इसका इशारा वर्तमान राजनीतिक हालातो ने कर दिया है।

 

 

 

 

 

 

 

Next Post

बहुतुले का कहना है कि सूर्यवंशी अनुभव से सीखेंगे

Tue Jun 16 , 2026
लखनऊ, 16 जून (वार्ता) मंगलवार शाम को, भारतीय सीनियर टीम मैनेजमेंट ने वैभव सूर्यवंशी से जुड़ी घटना पर अपनी बात रखी। लखनऊ में टीम इंडिया के स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले ने कहा, “मुझे लगता है कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। लेकिन हमें नहीं पता कि उन्हें कैसे उकसाया […]

You May Like