
जबलपुर। बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। सिविल लाइन पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अब मामले की न्यायिक जांच होगी।
उप जेल अधीक्षक मदन कमलेश ने बताया कि दंडित बंदी मगन कोरी पिता स्व. लल्लूराम कोरी 75 वर्ष स्व. लल्लूराम कोरी निवासी पड़रिया (भर्दा) पनागर को धारा 307 के प्रकरण में पांच वर्ष सश्रम कारावास की सजा हुई थी। जिसका स्वास्थ्य खराब होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। पैरामेडिक स्टाफ द्वारा सांस लेने में तकलीफ, बुखार, उल्टी की समस्या बताई थी। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है।
