बैक डकैती: सरगना को बिहार समेत कई ठिकानों पर ले जाने की तैयारी में पुलिस

जबलपुर। खितौला स्थित इसाफ स्माल फाइनेंस बैंक में 11 अगस्त को डकैती डालकर 14 किलो 875 ग्राम सोना और 5, लाख 8 हजार रूपए लूटकर ले जाने के मामले में पुलिस ने डकैती डालने वाले अंतर्राज्जीय डकैत गिरोह दास गैंग के सरगना डकैत राजेश दास को रिमांड पर लिया हैं इस दौरान पुलिस अब उसे बिहार समेत अन्य ठिकानों पर ले जाने की तैयारी में है। गोल्ड और अन्य डकैतों की पुलिस को तलाश है। जिनकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है।

विदित हो कि डकैती कांड मं रहीस लोधी और मददगार सोनू बर्मन, हेमराज, और विकास चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया था। जिनके कब्जे से लूटी गई रकम में से 1 लाख 83 हजार रूपए नगद, एक कट्टा ,चार कारतूस दो मोटरसाइकिल ,चार मोबाइल व अन्य सामग्रियां जप्त किया गया था। रईस लोधी ने पूछताछ में राज उगले थे। जिसके आधार पर पुलिस की अलग अलग टीमें आरोपियों की पतारसी के लिए बिहार, झारखंड, उत्तरप्रदेश एवं राजस्थान रवाना किया गया था। इसके बाद राजेश दास को बिहार से दबोचा गया था। राजेश दास ने 18 जून 2025 को रायगढ़ जेल से छूटने के बाद 11 अगस्त को उसने साथियों के साथ खितौला में डकैती डाली थी। आरोपी के कब्जे से डकैती मै बैंक से लूटा गया आम जनता का गिरवी रखा 3 किलो सोना, जब्त किया गया था। पकडा गया आरोपी राजेश दास उर्फ आकाश दास एक दुर्दांत अपराधी है जिसने बिहार के जिला गया, सासाराम, जमुई, पुरुलिया रोहतास, गिरडी, छत्तीसगढ के जिला रायगढ के बैंक में लूट,डकैती के 12 अपराध दर्ज है। जो 18 जून 2025 को ही रायगढ़ जेल से छूटा था। अब पुलिस राजेश और मददगार इंद्रजीत दास उर्फ सागर दास पिता शंकर दास 26 वर्ष निवासी जिला गया, बिहार को रिमांड में लेकर सघन पूछताछ कर रही है।

Next Post

खेत में मिली लाश

Wed Sep 3 , 2025
जबलपुर। खमरिया थाना क्षेत्र में एक युवक की लाश खेत में पड़ी मिली। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक शंकर सिंह गौड़ 19 वर्ष निवासी लालमाटी टोला उमरिया ने सूचना दी कि मंगलवार को यशवंत सिंह गोंड़ 22 वर्ष का शव रमेश गोंड़ के खेत […]

You May Like

Play sound