ग्वालियर: ऊं साई श्रद्धा सबुरी सेवा दल समिति की आज बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक बर्ष की भांति इस वर्ष भी सांई बाबा के समाधि दिवस पर 15 अक्टूबर को सांई बाबा की आरती एवम् सांई बाबा का दरबार सजाया जायेगा एवम् प्रसादी वितरण की जायेगी। आयोजन की जानकारी देते हुए ऊं सांई श्रद्धा सबुरी सेवा दल समिति के अध्यक्ष संजय कट्ठल ने बताया कि सांई बाबा ने 15 अक्टूबर 1918 को दोपहर 2:30 बजे शिरडी में समाधि ली थी।
उन्हीं की याद में हर बर्ष समिति इस दिन समाधि दिवस के रूप में मनाती हैं और इस बर्ष भी 15 अक्टूबर को अम्बेडकर पार्क फूलबाग पर यह आयोजन 15 अक्टूबर बुधवार को दोपहर 12 बजे से आयोजित किया जाएगा इस मौके और 2:30 बजे सांई बाबा की आरती की जायेगी एवम् मौन धारण किया जायेगा। सभी से आग्रह किया गया है कि इस आयोजन में पधार कर सांई बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें। बैठक में सांई बाबा के भक्त गण एवं समिति के पदाधिकारी संस्था अध्यक्ष संजय कट्ठल, राजेश जयसिंघानी, राजेश यादव, शैलेष जैन, डॉ मनीष रस्तोगी अमित कुकरेजा, नरेश बतरा,हेमंत बाथम,रवि तलेगांवकर धीरज गोयल, अनिल ईसरानी, सुरेश कुकरेजा, मनोज रजक, सुभाष गुप्ता उपस्थित थे।
